बिहार बोर्ड के का रिज़ल्ट आज जारी कर दिया गया है। दोपहर करीब 1 बजे रिज़्ल्ट जारी किया गया। जिसमें कुल 80.73 छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों आर के महाजन और आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि इस बार 16 लाख 35 हज़ार 70 छात्रों ने ये परीक्षा दी थी। जिनमें से 13 लाख 20 हज़ार 36 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
सावन राज भारती पहले स्थान पर रहे हैं इन्हे 486(97.2 फीसदी) अंक मिले हैं, वही दूसरा स्थान रॉबिन राज को मिला जिन्हें 483 अंक(96.6) हासिल हुए हैं। इसके अलावा 481अंक हासिल कर प्रियांशु राज तीसरे स्थान पर रहे।
Result website link: biharboardonline.bihar.gov.in